
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा के कोसीकलां में प्रेमिका से शादी न होने से नाराज प्रेमी रेलवे के 100 मीटर टेलीकॉम टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ, सिविल पुलिस और फायर बिग्रेड के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, तो वो कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। पुलिस ने लड़की के परिजनों को बुलाया है। तब तक पुलिस प्रेमी के समझाने के प्रयास में जुटी हुई है। जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई। गोपाल बाग पर रहने वाला आकाश सोमवार सुबह टावर पर चढ़ गया। लोगों ने जब उसकी ये हरकत देखी, तो हैरान रह गए। लोगों के समझाने के बाद भी वो नीचे नहीं उतरा, तो आरपीएफ और थाना पुलिस बुला ली गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड प्रभारी आलोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जब उन्होंने टावर पर चढ़ने की कोशिश की तो युवक वहां से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। युवक का कहना है कि वो जिस लड़की से प्यार करता है, उसके परिजन शादी नहीं करना चाहते हैं। इसलिए वह टावर पर चढ़ गया। युवक ने टावर से बनाकर भेजे वीडियो में कह रहा है कि लडकी के परिजनों पर मारपीट कर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उसके साथ कोई हादसा होता है तो लड़की के परिजन जिम्मेदार होंगे। पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाया है। पुलिस फिलहाल युवक को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। युवक की मां और मौसी भी वहां पहुंच गई। उन्होने लड़के को काफी समझाने का प्रयास किया। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। टावर के नीचे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।



