पाकुड़
लिट्टीपाड़ा में तेज आंधी-बारिश से कच्चा घर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा
A mud house collapsed due to heavy storm and rain in Littipada, the family narrowly escaped.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के बांडू पंचायत अंतर्गत त्रिकोणी गांव में रविवार देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। मिट्टी और टीन से बना एक कच्चा घर पूरी तरह धराशायी हो गया, लेकिन परिवार के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित सोम किस्कू ने बताया कि घर गिरने से उनका अनाज, बर्तन और अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया, जिससे उन्हें हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। वर्तमान में परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र राहत प्रदान करने और सहायता करने की मांग की है।



