जालौन
निर्विवाद रहे जगदंबा प्रसाद दुबे को स्थानांतरण पर दी विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जालौन (उरई)। लगभग ढाई वर्ष से कोतवाली में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर तैनात रहे जगदंबा प्रसाद दुबे को स्थानांतरण प्रभारी निरीक्षक कुठौंद के पद पर किया गया। सोमवार को उनके साथी पुलिस कर्मियों ने फूल मालाएं पहनाकर उन्हें विदाई दी।
इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे लगभग ढाई वर्ष पूर्व इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर आए थे। लगभग ढाई वर्ष तक कोतवाली में तैनात रहे इंस्पेक्टर क्राइम का कार्यकाल निर्विवाद रहा है। उनके मिलनसार व्यक्तित्व की सभी सराहना करते थे। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने उनका स्थानांतरण प्रभारी निरीक्षक कुठौंद के पद पर किया है। स्थानांतरण के बाद सोमवार को उनका विदाई समारोह कोतवाली परिसर में किया गया। जिसमें उनके साथी पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें फूल मालाएं पहनाकर उन्हें विदाई दी गई। कोतवाल आनंद सिंह ने कहा कि स्थानांतरण को एक प्रशासनिक प्रक्रिया है। लेकिन जो अपनी कार्यशैली से लोगों के दिलों में जगह बना ले, उसे बाद में भी याद किया जाता है। इंस्पेक्टर क्राइम ने भी साथियों के सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।



