शामली

पीडित को चिढाने को बुलेट से मार रहे थे पटाखा

पुलिस ने बुलेट का कब्जे मे लेकर सीज किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली : शामली में बीते 12 मार्च को रात्रि के समय एक पक्ष पर कुछ युवको के हमले मे दर्ज मुकदमें की जांच को पहुॅचें उपनिरीक्षक के सामने आरोपियों द्वारा बुलेट चलाकर पटाखा मार रहे युवको को पुलिस ने पकडने का प्रयास किया। आरोपी दीवार फांदकर मौके से भाग गया। वही पुलिस ने बुलेट को कब्जे मे ले लिया और सीज कर दिया गया।
चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव शाामली शामला मे 12 मार्च की रात्रि मे इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान पर बाइक सवार कुछ युवको ने हमला करते हुए सरजून को घायल कर दिया गया था। मामले मे पीडित पक्ष की ओर से चार युवको पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पीडित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को पुलिस पर लापरवाही करते हुए मुकदमा को कमजोर धाराओं मे दर्ज करने का आरोप लगाया था। जिसकी जांच को बुधवार की दोपहर मे उपनिरीक्षक मनोज कुमार मौके पर पहुॅचें तो आरोप पक्ष का एक युवक आया और बुलेट पर पटाखा मारते हुए पीडित पक्ष को चिढाने लगा। पीडितो ने मौके पर ही पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पर कार्यवाही को उसके घर पर दबिश दी तो आरोपी मौके से भाग निकला।
पुलिस उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने बुलेट को कब्जे मे लेकर सीज कर दिया। जिसके बाद बुलेट को छुडाने वालो का पुलिस चौकी पर तांता लग गया लेकिन पुलिस ने सभी हडकाकर मौके से चलता कर दिया। मामला क्षैत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button