नगर परिषद ने चौथे दिन भी की होल्डिंग टैक्स वसूली, डिफाल्टरों को दी गई सख्त हिदायत
The Municipal Council collected holding tax for the fourth day as well, strict instructions were given to the defaulters.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज नगर परिषद के द्वारा लगातार चौथे दिन भी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट के साथ वार्ड नंबर 17,19, 20, 28में होल्डिंग टैक्स वसूली की गई। इन वार्डों में जो भी बड़े डिफाल्टर हैं,उनको सख्त हिदायत दी गई है कि अपना होल्डिंग टैक्स24घंटा के अंदर जमा करें,नहीं तो झारखंड नगर पालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।साथ ही साथ आम नागरिकों को भी जागरूक किया गया है,कि जिनका भी होल्डिंग टैक्स बकाया है, वह 31 मार्च से पहले जमा कर दें,नहीं तो होल्डिंग टैक्स पर12%अधिक ब्याज के साथ देय होगा।वही मौके पर नगर प्रबंधक रवि कुमार,सोनू कुमार यादव,रेवेन्यू इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह,रेवेन्यू इंस्पेक्टर सौरभ कुमार,रेवेन्यू इंस्पेक्टर विजय कुमार झा,रेवेन्यू इंस्पेक्टर,तहसीलदार सोनू मंडल, तहसीलदार पवन कुमार, तहसीलदार विक्की राकेश रंजन, एरिया मैनेजर सौरभ कुमार,टीम लीडर एवं रविकांत पासवान,नीरज पासवान,विनोद मंडल,तपस कुमार दास,विकास कुमार साह एवं अन्य मौजूद थे।


