मथुरा

प्रेम मंदिर में देखकर राष्ट्रपति बोलीं- ये तो बहुत सुंदर है

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय प्रवास पर मथुरा पहुंचीं। यहां उन्होंने वृंदावन स्थित इस्कॉन एवं प्रेम मंदिर में दर्शन किए। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर शाम पांच बजे सैन्य क्षेत्र स्थित हैलीपेड पर उतरा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, लेफ्टिनेंट जनरल वी हरिहरन, एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप आदि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला वृंदावन के लिए रवाना हो गया। यहां होटल में कुछ देर विश्राम के बाद मुर्मू इस्कॉन मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान के दर्शन किए। देर शाम राष्ट्रपति प्रेम मंदिर पहुंची और आराध्य की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में कड़ी चौकसी बरती गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान इस तरफ जाने वाले मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया। इससे राहगीरों को कुछ देर परेशानी उठानी पड़ी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button