बरेली
एसएसपी अनुराग आर्य का ‘बड़ा एक्शन’ 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : थाना इज्जत नगर के ग्राम फरीदापुर चौधरी में नाले में गौवंशीय अवशेष पाए जाने के मामले में थाना इज्जतनगर पर तैनात सब-इंस्पेक्टर उमेश कुमार राय व अमित कुमार, हेड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम, पप्पूराम, मनोज कुमार, सर्वेश कुमार, कांस्टेबल अरुण कुमार पर गिरी गाज। बीट पुलिसिंग में लापरवाही, घटनायें रोकने में फ्लॉप होने के चलते एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी 7 पुलिस कर्मियों को रविवार रात तत्काल प्रभाव से किया ‘सस्पेंड’। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश।



