ललितपुर

मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिस की स्कूटी रैली

जागरूकता का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स से महिला पुलिस कर्मियों की भव्य स्कूटी रैली निकाली गई। रैली को एसपी मो.मुश्ताक के निर्देशन में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली का नेतृत्व महिला थाना तालबेहट की थानाध्यक्ष सन्नो देवी ने किया। इसमें 24 स्कूटी व 26 अन्य वाहनों पर सवार कुल 60 महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहीं। रैली पुलिस लाइन्स से शुरू होकर कलेक्ट्रेट चौराहा, तुवन चौराहा व वर्णी चौराहा होते हुए पुन: पुलिस लाइन्स पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर सुनील भारद्वाज सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी रैली में सहभागिता कर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बताया गया है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के ग्रामों, कस्बों, मोहल्लों और शिक्षण संस्थानों में लगातार चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही वूमेन पावर लाइन 1090, 181 तथा यूपी-112 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button