उत्तरकाशी

गोपीनाथ का 95वें दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना

ट्रेंचिंग ग्राउंड निर्माण न करने फूटा आक्रोश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : ताबांखानी से कूडाहटाने को लेकर चल रहा गोपीनाथ सिंह रावत का धरना 95वें दिन भी जारी रहा । आंदोलनकारीयों नें बाडाहाट नगरपालिका पर बार बार झूठे आश्ववासन देकर गुमराह करने का आरोप लगाया । रावत के अनुसार बाडाहाट पालिका के अधिकारी ताबांखानी कूडा हटाने को लेकर झूठा आश्वासन देकर धरना खत्म करवाना चाह रहे थे । हमें भष्ट्र पालिका पर विश्वास न होने चलते आज भी आंदोलनरत है

आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक स्थायी ट्रेंचिंग ग्राउंड का निर्माण नहीं होगा, तब तक कूड़ा निस्तारण संभव ही नहीं है।आन्दोलनकारीयों का आरोप हैं कि ट्रेंचिंग ग्राउंड के नाम पर लगभग 45 से 50 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं, फिर भी जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं हुआ है और हैरानी की बात यह है कि अब तक इस परियोजना की DPR तक तैयार नहीं की गई है। वर्तमान में खुले में डाले जा रहे कूड़े से मां गंगा प्रदूषित हो रही है तथा वायु प्रदूषण, दुर्गंध और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। साथ में आज नितिन रावत, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, मोहित सिंह चौहान, जितेंद्र, रितेश चौहान, आलोक राणा, राहुल चौहान आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button