धनबाद

जयराम महतो,बोले… सांसद ढुल्लू महतो के बयानों से संजीव सिंह बने धनबाद मेयर, संजीव सिंह की जीत की संभावना ही नहीं थी जिस प्रकार उन पर बीते १ दशक में आरोप लगे 

Jairam Mahato said... MP Dhullu Mahato's statements made Sanjeev Singh the Dhanbad mayor. Singh's victory was unlikely, given the allegations leveled against him over the past decade.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। बोकारो वेदांता आंदोलन मामले में केस की सुनवाई मामले में जयराम महतो मंगलवार को धनबाद न्यायालय परिसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेस को संबोधित कर कहा कि धनबाद के मेयर संजीव सिंह कभी भी मेयर की दौड़ में नहीं थे, लेकिन धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो के द्वारा लगातार दिए गए तीखे बयानों के कारण राजनीतिक माहौल बदल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ढुल्लू महतो के बयानों से एक वर्ग विशेष एकजुट होकर संजीव सिंह के समर्थन में खड़ा हो गया, जिसका सीधा फायदा उन्हें चुनाव में मिला उन्होंने आगे कहा कि चंद्रशेखर अग्रवाल ने पिछले पांच वर्षों में धनबाद के लिए काफी अच्छा काम किया था और उनकी जीत की प्रबल संभावना भी थी। लेकिन राजनीतिक बयानबाजी के चलते पूरा समीकरण बदल गया और अंततः संजीव सिंह मेयर बन गए।फिलहाल इस बयान के बाद धनबाद की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button