भरत पुर

भुसावर में पेंशनर्स समाज उप शाखा भुसावर का ने मनाया काला दिवस 

बांह पर काली पट्टी बांध कर नारेबाजी करते हुए निकाली रैली 

उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंच कर सैकड़ों पेंशनर्स ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक भुसावर कस्बे में आज 25 मार्च बुधवार को राजस्थान पेंशनर्स समाज की उपशाखा भुसावर ने अखिल भारतीय राजस्थान पेंशनर महासंघ दिल्ली के आह्वान पर काला दिवस मनाते हुए केंद्र सरकार द्वारा पारित पेंशन सम्बन्धी वित्त विधेयक के विरोध में हाथों की बांहों पर काली पट्टी बांध कर अपनी मांगों को लेकर रैली निकालते हुए उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में पहुंच कर सैकड़ों पेंशनरों ने ज्ञापन सौंपा। वहीं पेंशनर्स समाज उप शाखा भुसावर के अध्यक्ष महेश चन्द जती ने जानकारी देते हुए बताया कि पेंशनर्स समाज उप शाखा भुसावर ने आज 25 मार्च 2026 बुधवार को कथित पेंशन विरोधी कानूनों और 8वें वेतन आयोग के नियमों में के विरोध में काला दिवस मनाते हुए सैकड़ों पेंशनर्स पूरनमल शर्मा, अशोक शर्मा, अशोक गुप्ता, प्रकाश जैमन, रामस्वरूप सैनी, कमलाकान्त शर्मा, धीरेन्द्र पाण्डेय, राजेश्वर सिंह, राजेश अग्रवाल, राम खिलाड़ी, रवीन्द्र पाण्डेय, धर्मसिंह,अम्रत मित्तल,जगराम,रमन लाल सैनी, मुरारीलाल, सुमेर सिंह,थानसिंह,किशन शर्मा, महेश शर्मा आदि सहित विभिन्न पेंशनरों ने हाथ पर काली पट्टी बांध कर रैली निकालते हुए नारेबाजी करते हुए आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार लाया गया कानून को पेंशन नियमों में भेदभावपूर्ण श्रेणी में विभाजन करता है, जो पेंशनरों के हितों के खिलाफ है।का आरोप लगाते हुए उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में पहुंच कर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में उपखण्ड अधिकारी के निजी सचिव सहायक नितीन कुमार पाण्डेय को वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पेंशनर्स के विरुद्ध जारी वैधता अधिनियम 2025 को वापिस लेने के सम्बन्ध में भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन सौंपा गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button