हजारीबाग

12 वर्षीय नाबालिक लड़की की हत्या, ग्रामीणों में काफी आक्रोश। 

हत्या या घटना ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा। :- एसडीपीओ विष्णुगढ़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंम्भा पंचायत में एक नाबालिग युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसुंभा पंचायत में बुधवार को एक मैदान में एक 12 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका मंगलवार को आयोजित मंगला जुलूस में शामिल हुई थी। जुलूस के बाद से ही वह लापता हो गई थी। परिजनों ने देर रात तक उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।इसी बीच बुधवार की सुबह काफी खोजने के पश्चात एक मैदान में उसका शव देखा गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची की हत्या कर उसके शव को सुनसान स्थान पर फेंका गया है। उन्होंने इस मामले में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सपन कुमार महथा अपनी टीम के साथ मौके पर सपन कुमार महथा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस की मौजूदगी में फॉरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर हत्या से जुड़े साक्ष्य को जुटाकर अपने साथ ले गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस जघन्य घटना में शामिल अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विष्णुगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजनाथ प्रसाद ने कहा कि जल्द से जल्द हत्यारे को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। मासूम बच्ची की निर्मम हत्या से परिजन एवं ग्रामीण जहां आक्रोशित थे वहीं ग्रामीण की आंखें नाम भी थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button