बरेली

तस्करों और बलवाइयों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश

सूचना लीक होने से भागे आरोपी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली में पशु तस्करी के लिए चर्चित गांव फरीदापुर चौधरी एक बार फिर चर्चा में है। यहां पुलिस लगातार दबिश दे रही है। दबिश की सूचना लीक होने के कारण कोई आरोपी हाथ नहीं आया है। हाल ही में यहीं रेलवे मैदान पर पशु अवशेष मिले थे, फरीदापुर गांव के पशु तस्करों को भी पकड़ा गया था। इसी गांव में बरेली बवाल के कई आरोपी भी रहते हैं जो अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।
पिछले साल 26 सितंबर को शहर में बवाल हुआ था। पुलिस टीम पर तेजाब और पत्थरों से जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस ने शहर के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए थे। इज्जतनगर थाने के गांव फरीदापुर चौधरी में रहने वाले रफीक बेग, लईक, शफीक अहमद, जाफर, रिजवान, नासिर, शकील, हसीन और वाजिद बेग का नाम बवाल के मुकदमों में खोला गया था। इनमें से एक आरोपी को जेल भेज दिया गया था। आरोपी वाजिद बेग का बरातघर भी ध्वस्त कर दिया था।
वांछितों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश
मुकदमे में शामिल आठ आरोपी आज भी पुलिस रिकॉर्ड में वांछित हैं। अब रेलवे मैदान पर पशु तस्करी के मामले में भी इसी गांव के लोगों का नाम आ रहा है। वांछितों को पकड़ने के लिए पुलिस ने गांव में दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं आया। सूत्रों के मुताबिक वांछित अक्सर गांव में ही घूमते रहते हैं लेकिन पुलिस उन तक नही पहुंच पाती है। तीन दिन पहले फरीदापुर नाले से गो अवशेष मिले थे। इसमें गांव के आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button