मंथन 5.0 : विशाल भारत की सांस्कृतिक विरासत पर चर्चा।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच द्वारा आगामी 27-28 मार्च को नई दिल्ली स्थित सर शंकर लाल हॉल में आयोजित होने वाले “मंथन 5.0” सम्मेलन में ईरान से दक्षिण-पूर्व एशिया तक की सांस्कृतिक और पारिस्थितिक विरासत पर गहन विचार-विमर्श होगा। इसमें कुलपति, कूटनीतिज्ञ, रणनीतिक विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।
सम्मेलन के मुख्य आकर्षण:
– 5 शैक्षिक सत्र
– 100 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुतियाँ
– 15 मुख्य वक्ता
– “विशाल भारत: सांस्कृतिक और सभ्यतागत चेतना” पुस्तक का विमोचन होगा।
सम्मेलन का उद्देश्य:
– सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पारिस्थितिक संबंधों को समझना
– वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा करना
– क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सहयोग को बढ़ावा देना है।
सम्मेलन में “विशाल भारत और वैश्विक संवाद”, “सभ्यतागत परिदृश्य और विशाल भारत का पारिस्थितिक लोकाचार” जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। इसमें देश-विदेश के शिक्षाविद, शोधार्थी, विद्यार्थी, नीति-निर्माता और विश्लेषक भाग लेंगे ।यह मंच विद्वानों, नीति-निर्माताओं, शोधकर्ताओं और रणनीतिक विश्लेषकों के बीच विचारों के आदान-प्रदान को सुदृढ़ करेगा।
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय डॉ इंद्रेश कुमार, वरिष्ठ प्रचारक एवं मार्गदर्शक व मुख्य संरक्षक राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उनके साथ विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विद्वान एवं विशिष्ट अतिथि इस आयोजन में सहभागिता करेंगे। सम्मेलन में कुलपति स्तर के शिक्षाविद, वरिष्ठ कूटनीतिज्ञ, रणनीतिक विशेषज्ञ तथा सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।



