जालौन

पेट्रोल और डीजल की किल्लत से जूझ रहे नगरवासी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जालौन – पैट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है इसके बाद भी नगर के पैट्रोल पम्पों पर उपभोक्ताओं को पैट्रोल नहीं मिल पा रहा है।उपभोक्ता पैट्रोल के लिए परेशान हो रहे तथा पैट्रोल पम्पों के चक्कर लगा रहे हैं। वाहन चालक पैट्रोल के लिए परेशान हैं किन्तु जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। नगर व आसपास संचालित पैट्रोल पम्प संचालक मनमानी कर रहे हैं। इस समय किसानों को डीजल की आवश्यकता है। खराब मौसम के चलते किसान फसलों की कटाई कराना चाह रहा है किन्तु उन्हें पर्याप्त डीजल न मिलने के कारण दिक्कत हो रही है। नगर व आसपास गुरुवार से पैट्रोल की कमी बताकर पैट्रोल पम्प संचालक उपभोक्ताओं को पैट्रोल नहीं दे रहे हैं। गुरुवार को नगर में कांजी हाउस व कोंच चौराहे पर औरइया मार्ग पर संचालित पैट्रोल पम्पों पर उपभोक्ताओं को पैट्रोल नहीं मिल रहा था। उपभोक्ता सोनू, विकास नगायच, प्रखर बताते हैं कि जब उन्हें इन दोनों पैट्रोल पम्पों पर पैट्रोल नही मिला तो लगा कि पैट्रोल की कमी है जिसके कारण उन्होंने दूसरे पैट्रोल पम्पों पर जाकर पैट्रोल भरवाया। यही स्थिति शुक्रवार को देखने को मिली। शुक्रवार को भी उपभोक्ताओं को पैट्रोल न मिलने के कारण उपभोक्ताओं पैट्रोल पम्पों के चक्कर लगा रहे थे। पैट्रोल पम्प संचालक पैट्रोल न होने तथा पैट्रोल की गाड़ी आने पर पैट्रोल देने की बात कहकर टहला रहे थे।पैट्रोल व डीजल के न मिलने के कारण उपभोक्ता पैनिक हो रहे हैं जिससे पूरे नगर में पैट्रोल की होने की चर्चा चल रही है। मजे की बात ये कि उपभोक्ता 2-3 से पैट्रोल डीजल के लिए चक्कर काट रहे हैं तथा नगर में पैट्रोल की किल्लत चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार पूर्ति विभाग के साथ प्रशानिक अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान के लिए सामने नहीं आ रहे हैं। उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार पटेल ने बताया कि इसको देखा जा रहा है। समस्या का समाधान कराया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button