हापुड़

हापुड-मेरठ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने लोकसभा में प्रश्न काल के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश में AIIMS की स्थापना की मांग की….

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड – दिनांक 27. 3.2026 को हापुड – मेरठ लोकसभा सांसद अरुण गोविल द्वारा लोकसभा में प्रश्न काल के दौरान नियम 377 के तहत सांसद अरुण गोविल द्वारा पश्चिम उत्तर प्रदेश में कैंसर की बढ़ती बीमारी को देखते हुए, मेरठ हापुर लोकसभा क्षेत्र में में AIIMS की स्थापना की मांग की गई क्योंकि पश्चिम उत्तर प्रदेश में मेरठ हापुर लोकसभा अपना प्रमुख स्थान रखती है और यहां पर दूर दराज के लोग आकर बसे हुए भी है । इस क्षेत्र में गंभीर बीमारियों ने अपने पैर पसार रखें हैं । विशेष रूप से किडनी और कैंसर जैसी समस्या यहां पर आम बीमारी हो रही है और इन बीमारियों से जूझ रहे व्यक्तियों को समय से इलाज नहीं मिल पाता है इसलिए इस क्षेत्र में एम्स जैसे संस्थान की बहुत ही अत्यधिक आवश्यकता है । उन्नत एवं आधुनिक इलाज के लिए लोगों को दिल्ली एम्स के ऊपर निर्भर रहना पड़ता है । दिल्ली एम्स पर अत्यधिक दबाव होने के कारण लोगों को उपचार में भी लंबे इंतजार का सामना करना पड़ता है । किडनी और कैंसर जैसी गंभीर समस्या को समय पर इलाज ना मिले तो इसमें मरीज की जान जाने की भी संभावना हो जाती है, और मरीज को मानसिक और शारीरिक दिक्कतें बढ़ जाती हैं । मेरठ हापुर भौगोलिक दृष्टि से पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रमुख क्षेत्र हैi यहां से आने को एक्सप्रेसवे और रेल लाइन को सुगमता से साधन उपलब्ध हैं । केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है इसीलिए यहां पर एम्स जैसे संस्थाओं को अत्यंत आवश्यकता है । मैं सरकार का ध्यान इस ओर दिलाना चाहता हूं कि मेरठ हापुड़ के मेडिकल कॉलेज एवं अन्य संस्थाओं को उन्नत तकनीक से जोड़कर AIIMS जैसी सुविधा से विकसित कर करके ऐसी सुविधाओं को विकसित किया जाए जिससे मरीजों को उत्तम एवं तकनीकी उपचार उपलब्ध हो सके ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button