जालौन

कलेक्ट्रेट पहुंचे बरार समाज के दो गुट एक लगाये सांसद जिंदाबाद

दूसरे ने लगाये मुर्दाबाद के नारे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उरई (जालौन)। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उस दौरान बड़ी ही अजीबो गरीब स्थित पैदा हो गयी जब बरार समाज के दो गुट अलग-अलग परिसर में जहां एक गुट ने सपा सांसद जिंदाबाद के नारे लगाये तो लगे हाथ दूसरे गुट में शामिल लोगों ने सांसद मुर्दाबाद के नारे लगाये। यह नजारा देखकर एक बारगी तो हर कोई हतप्रद रह गया। लेकिन बाद में पता चला कि सपा सांसद ने बरार समाज को लेकर संसद में कुछ बयान दिया था जिसे एक गुट सही मानकर चल रहा है तो वहीं दूसरा गुट उसे गलत बताने से नहीं चूक रहा है।
प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की बिसात जनपद में अभी से बिछनी शुरू हो गयी। कुछ दिनों पूर्व सपा सांसद नारायणदास अहिरवार ने बरार समाज को केंद्र में रखकर संसद में बयान दिया था। इसके बाद सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने सांसद के बयान को गलत बताते हुये अपनी बात भी मीडिया के सामने रखकर बरार समाज को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभांवित होने की लिस्ट रख दी थी। लेकिन अब सत्ता की सुलगती आग ने समाज के कर दिए दो फाड़ एक ओर समाज जालौन सांसद का विरोध कर रहा तो आधा बरार समाज पक्ष में लामबंद हो गया। आज दोनों पक्ष हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे तो दोनों गुटों का आमना सामना होते ही एक ओर से सपा सांसद जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हो गयी तो दूसरे गुटने सांसद मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपनी विद्रोही तेवर दिखाने से नहीं चूके। जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि राजनीति के चक्कर में बरार समाज भी दो खेमों में बंट गया जो समाज की एकता के लिये शुभ संकेत नहीं हो सकता।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button