बरेली

मजदूरों और हॉस्टल के छात्रों को मिलेगा पांच किलो का गैस सिलिंडर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की किल्लत के बीच हॉस्टल में रहने वाले छात्रों, प्रवासी मजदूरों को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन इन्हें पांच किलो का छोटा गैस सिलिंडर मुहैया कराएगा। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों को कनेक्शन नहीं होने पर भी कॉमर्शियल सिलिंडर दिए जाएंगे।
पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध से एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित है। इससे उद्यमियों, कारोबारियों समेत घर से दूर शहर में रह रहे छात्रों और मजदूरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फैक्टरियों में कार्य कर रहे कई मजदूर घर लौट गए हैं। यही स्थिति छात्रों की भी है। इनके नियमित कनेक्शन नहीं होने की वजह से सिलिंडर नहीं मिल पा रहे थे। इस समस्या का संज्ञान लेकर शासन ने इन्हें पांच किलो का छोटा सिलिंडर मुहैया कराने का निर्णय लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button