हजारीबाग

हज़ारीबाग़ इंटरनेशनल रामनवमी में जिला प्रशासन रहा अलर्ट सीसीटीवी के मध्यम से हर हरकत पे रखी जा रही थी नज़र।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ शहर में दशमी की रात्रि में निकला रामनवमी का जुलूस एकादशी को पूरे शबाब पर रहा। जय श्री राम के जयकारे से पूरी फिजा गुंजायमान हो गया था। सड़कों पर रामभक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। हर ओर भगवा धारी ही नजर आ रहे थे। भीड़ इस कदर भी कि कहीं पैर रखने की जगह नहीं थी, फिर भी लोग इस ऐतिहासिक घड़ी का गवाह बनने को बेताब थे। महिला पुरुष के साथ बच्चे भी भक्ति में लबरेज दिखे। कोई हाथों में तलवार तो कोई भाला तो कोई लाठी से करतब दिखला रहा था। डंके की गढ़‌गाहाहट, तासे की तड़तड़ाहट और जय श्री राम के जयघोष से पूरा हजारीबाग गूंज उठा। दशमी की रात 12 बजे के बाद झांकी का शहर में प्रवेश शुरू हुआ और एकादशी की देर रात समाप्त हुआ। शाम छह बजे तक आधी झांकी भी प्रवेश नहीं कर पाई थी।
पांच हजार से अधिक सुरक्षा बल थे तैनातः
हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए पांच हजार से अधिक सुरक्षा बल तैनात किये गये थे। जिनमें जिला बल, आइआरबी, जैप के अलावा कई अन्य कंपनियां शामिल थीं। शाति मित्र और गुलाबी व पीली पगड़ी पहने पुलिस कर्मी जुलूस बढ़ाने में मदद कर रहे थे। हर झांकी में शामिल शांति मित्र और सादे लिबास में गुलाबी पगड़ी और पीली पगड़ी बांध पुलिस कर्मी जुलूस को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे थे। इस दौरान कई बार उनकी अखाड़ेघारियों से तू तू मैं-मैं भी हुई, मगर अपना पेसेंस बरकरार रख अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।
ड्रोन और सीसीटीवी से होती रही निगरानीः
प्रशासन पूरे जुलूस का ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से निगरानी करता रहा। साथ ही पूरे जुलूस की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गयी। प्रशासन के गैलरी और कंट्रोल रूप में बड़े बड़े टीवी लगा कर जुलूस के मूवमेंट को देखा जा रहा था।
हर चौक चौराहे पर की गयी थी बैरिकेटिंगः
 प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए शहर के सभी मुख्य चौक चौराहे की बैरिकेटिंग को थी। यातायात व्यवस्था सहित भीड़ के नियंत्रण हेतु कई जगहों पर ड्रॉप गेट बनाया गया था।
आजी डीआइजी, डीसी और एसपी खुद कर रहे थे मॉनिटरिंग
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी सुनील भास्कर, डीआइजी अंजनी कुमार झा, डीसी शशि प्रकाश सिंह, एसपी अंजनी अंजन, जैप कमांडेंट अविनाश कुमार लगातार मंच पर डटे रहे। इस दौरान जुलूस की मॉनिटरिंग करते रहे और प्रशासन को दिशा
निर्देश देते रहे। उनके साथ डीडीसी रिया सिंह, एसडीपीओ अमित आनंद, एएसपी अमित कुमार समेत जिले के वरीय पदाधिकारी भी मंच पर डटे रहे। एसडीओ आदित्य पांडेय, डीएसपी प्रशांत कुमार, सदर थाना प्रभारी सुभाष सिंह, बड़ा बाजार थाना प्रभारी पंकज कुमार, कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार, मुफ्फसिल रौशन वर्णवाल,लोहसिंघाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, कटकम दाग प्रभारी प्रमोद राय, समेत जिले के कई अन्य थाना की पुलिस और पदाधिकारी भी सुरक्षा की कमान संभालने में लगे थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button