पाकुड़

उपायुक्त मनीष कुमार ने किया कोषागार कार्यालय का निरीक्षण, वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता पर दिया जोर

Deputy Commissioner Manish Kumar inspected the treasury office and stressed on transparency and timeliness in financial work.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को कोषागार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागों द्वारा प्रस्तुत विपत्रों की जांच की और महत्त्वपूर्ण विपत्रों के त्वरित भुगतान का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन होने के कारण विभिन्न विभागों से बड़ी संख्या में बिल प्राप्त हो रहे हैं। इस स्थिति में सभी बिलों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए शीघ्र एवं पारदर्शी तरीके से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्य में शुद्धता, पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने और निर्धारित प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए कार्य निष्पादित करने का निर्देश दिया, ताकि वित्तीय कार्यों में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। सभी कार्यों को नियमानुसार और जिम्मेदारीपूर्वक संपादित करने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर कोषागार पदाधिकारी और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button