कानपुर
ऊर्जा धाम फाउंडेशन के तत्वाधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : ऊर्जा धाम फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से पनकी मंदिर परिसर में भंडारे का अत्यंत श्रद्धा,समर्पण और सेवा-भाव के साथ आयोजन किया गया। आपको बता दे कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए इस भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को प्रेम पूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। यह पावन आयोजन आशीष गुरु जी के स्नेह पूर्ण निर्देशन एवं आध्यात्मिक प्रेरणा से संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में सेवा को साधना मानते हुए सभी सेवकों ने निस्वार्थ भाव से अपनी जिम्मेदारियाँ निभाईं। भंडारे में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति के प्रति आदर,विनम्रता और समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया। सभी ने मिलकर अनुशासन स्वच्छता और सहयोग की उत्कृष्ट मिसाल पेश की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने ट्रस्ट के इस सेवा कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे समाज में प्रेम,करुणा और एकता का सशक्त संदेश बताया। भंडारे के माध्यम से न केवल भोजन वितरण हुआ,बल्कि मानवीय संवेदनाओं और परस्पर सद्भाव का भी प्रसार हुआ। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे,जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता और सहयोग पहुँचाया जा सके तथा सेवा.भाव की यह ज्योति सदैव प्रज्वलित रहे। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंह, गरिमा,संतोष एवं अभिषेक यादव सहित अन्य सदस्यों ने भी पूरे मनोयोग से सेवा कार्यों में योगदान दिया।



