पाकुड़ में उपायकर्ता की अध्यक्षता में एचपीवी वैक्सीनेशन समीक्षा बैठक, शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य
HPV vaccination review meeting chaired by the Director in Pakur, target of 100% vaccination

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में 14–15 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों के एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में नोडल शिक्षक और प्रत्येक प्रखंड में नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए जाएं, ताकि शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक बच्चियों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि टीकाकरण केवल जिला अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही कराया जाए, जिससे किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में त्वरित प्रबंधन संभव हो। उपायुक्त ने 30 मार्च को आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने और आमजन के बीच अभियान की व्यापक जानकारी देने का भी निर्देश दिया। सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन विश्व के 162 देशों में सुरक्षित रूप से दी जा रही है और सर्वाइकल कैंसर रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है। बैठक में सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, शिक्षक, प्रोग्राम ऑफिसर और प्रोग्राम मैनेजर उपस्थित रहे।



