गोड्डा
विभाग के लापरवाही के कारण रात भर महुआटांड गांव में बिजली नहीं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोड़ैयाहाट। गर्मी शुरू होते ही बिजली विभाग लापरवाही करना शुरू कर दिया है। विभाग आंधी तूफान बारिश की बहना बनाकर बिजली गुल होने की बात कहा करते है तो कभी ब्रेकडाउन की बात कह कर बिजली नहीं रहने की बात करते हैं। बीते बुधवार रात भर बिजली स्टेशन के महज 500 मीटर दूर महुआटांड गांव में बिजली नहीं मिलने के बाद रात भर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग को कई बार गांव में बिजली नहीं रहने की सूचना दी गई। लेकिन विभाग के कर्मी की लापरवाही के कारण गांव के लोगों को अंधेरा में रहना पड़ा। और गुरुवार सुबह विवाह के कर्मी के द्वारा बिजली को बहाल किया गया। इस संबंध में गांव के आसदेव सोरेन, बाबुलाल सोरेन, महेंद्र ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, दिवाकर ठाकुर, फूलचंद ठाकुर, सुरेश ठाकुर, मुन्नू सोरेन, सज्जन ठाकुर, रमेश ठाकुर ने बताया कि गांव के ट्रांसफार्मर में मामूली सी कनेक्शन का फेज उड़ गया था। जिसको लेकर कई बार विभाग के कर्मी को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बावजूद भी कर्मी बहाना बनाते रहे और रात भर हम सभी गांव वासियों को अंधेरे में गुजरना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार भले ही गांव के लोगों के लिए दो यूनिट बिजली फ्री में दिया है।लेकिन गांव के लोगों को समय पर बिजली नहीं मिलने के बाद दो यूनिट क्या एक यूनिट तक लोग बिजली को नहीं जला पाते हैं। समस्या यह है कि जिसके घर में इनवर्टर है, वैसे लोगों को कोई कठिनाई नहीं होती है। लेकिन इसके घर में सुविधा नहीं है, वैसे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। जो बड़ी समस्या होती है।



