खैरथल

कांग्रेस के ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान की बैठक आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में शुरू किए जा रहे ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत खैरथल में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा के जिलाध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में 3 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे अग्रवाल धर्मशाला, खैरथल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान लोकतंत्र की रक्षा और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संवैधानिक प्रावधानों की अनदेखी करते हुए पंचायत और निकाय चुनावों को लगातार टाल रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है।उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर आमजन को जागरूक करें, सरकार की नीतियों को उजागर करें और जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद करें। साथ ही पंचायत और वार्ड स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।इसके साथ ही संगठन सर्जन अभियान के तहत नगर निकायों में वार्ड अध्यक्ष तथा ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत अध्यक्षों की कांग्रेस द्वारा नियुक्ति की जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिल सके।बैठक में अभियान की रूपरेखा तय की जाएगी और पंचायत एवं वार्ड स्तर पर कार्यकारिणी गठन को लेकर रणनीति बनाई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त किया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button