जालौन

महाराणा प्रताप चौक नामकरण की मांग तेज

करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उरई (जालौन): नगर में ऐतिहासिक और वीरता के प्रतीक महाराणा प्रताप के सम्मान को और अधिक सशक्त बनाने की मांग अब तेज होती नजर आ रही है। इसी क्रम में क्षत्रिय करणी सेना के जिला अध्यक्ष आकाश जादौन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष विजय चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि उरई स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास वाले चौराहे को औपचारिक रूप से “महाराणा प्रताप चौक” घोषित किया जाए। साथ ही वहां एक बड़ा, आकर्षक और स्पष्ट नाम-पट्ट (बोर्ड) स्थापित कराया जाए, ताकि आने-जाने वाले लोगों को इस स्थान की पहचान और ऐतिहासिक महत्व का स्पष्ट संदेश मिल सके।इस दौरान करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष भारत युवा प्रकोष्ठ अखिल सेंगर, नगर अध्यक्ष प्रिंस गौर सहित नगर इकाई के अन्य सदस्य भी शामिल रहे।नगर पालिका अध्यक्ष विजय चौधरी ने मांग को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए जल्द ही नाम-पट्ट स्थापित कराने की बात कही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button