बेतुल

बैतूल जल का कोई विकल्प नहीं

जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। ग्राम बसपानी में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संबंध में नवांकुर संस्था अध्यक्ष शैलेश मालवी और प्रमोद जागरे ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित इस अभियान के द्वितीय चरण 28 मार्च से 30 जून के तहत विभिन्न गतिविधि आयोजित की जा रही है। इसके तहत कार्यक्रम बांसपानी के तालाब को जन समुदाय की भागीदारी से तालाब का गहरीकरण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया और जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं पूजन किया गया। ग्राम सरपंच सोनू उइके ने कहा कि कि जल को सहेजना ही एकमात्र उपाय है क्योंकि जल का कोई विकल्प नहीं है। इस अवसर पर एमसीएमसीडीपी के छात्र-छात्रा आशुतोष कुमार, पायल चौहान, हिमांशी हिवरखड़े, चित्रलेखा जौंजारे सहित ग्राम पंचायत बांसपानी के ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button