असम के गोसाईंगाँव में झामुमो का जनसंपर्क अभियान तेज, विजय हांसदा ने आदिवासी अधिकारों की लड़ाई को बताया चुनाव का मुद्दा
JMM's public relations campaign intensifies in Gosaigaon, Assam; Vijay Hansda calls fight for tribal rights an election issue

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र गोसाईंगाँव विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपना जनसंपर्क और प्रचार अभियान तेज कर दिया है। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद Vijay Hansda, झामुमो जिलाध्यक्ष Azizul Islam तथा जिला उपाध्यक्ष Haji Samad Ali ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनता से सीधा संवाद किया। नेताओं ने गोसाईंगाँव से झामुमो प्रत्याशी Frederick Hansda के समर्थन में तीर-कमान चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और समर्थन मांगा। सांसद विजय हांसदा ने अपने संबोधन में कहा कि यह चुनाव केवल वोट का नहीं, बल्कि असम के आदिवासियों के अस्तित्व, अधिकार और भविष्य का चुनाव है। उन्होंने कहा कि वर्षों से चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों को उनका उचित सम्मान नहीं मिला, लेकिन अब बदलाव का समय आ गया है। वहीं जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने बताया कि गांव-गांव में लोगों का स्नेह, विश्वास और उत्साह देखने को मिला, जिससे कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता खुलकर अपनी समस्याएं और उम्मीदें साझा कर रही है। जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने भी कहा कि जनता का बढ़ता विश्वास इस बात का संकेत है कि असम अब बदलाव के लिए तैयार है। इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य सुनील टुडू, प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, प्रसाद हांसदा, इमरान अली, मुखिया सुशील मरांडी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



