खेलबरेली

श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स का शानदार आगाज

जीवन में सफलता के लिए अहंकार से दूर रहना जरूरीः महापौर

टी-25 फार्मेट में खेला जाएगा प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट का अगला सीजनः देव मूर्ति 
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : एसआरएमएस ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के छठवें सीजन का शुक्रवार (3 अप्रैल 2026) को शानदार शुभारंभ हुआ। एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति की गेंद पर शाट खेल कर विधिवत रूप से मैच के आरंभ होने की घोषणा की। एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी और बजाज टेक्सटाइल अमरोहा के बीच आरंभ होने वाले टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में टॉस किया।
श्रीराम मूर्ति स्मारक इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित एसआरएमएस क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार दोपहर आयोजित टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि महापौर डा. उमेश गौतम ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और खेलों से सीख लेने के लिए प्रेरित किया और सफलता के लिए अहंकार से दूर रहने की सलाह दी। इससे पहले उद्घाटन समारोह में एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति जी ने 20-20 ओवर के स्थान पर प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट का अगला सीजन टी-25 फार्मेट में होने की घोषणा की। एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी एवं बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक आदित्य मूर्ति ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि आयोजन समिति ने बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट इनामी राशि भी इस बार बढ़ाई है। पिछले वर्ष 2025 में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ एक लाख हजार रुपये और रनरअप टीम को ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया था, जबकि इस बार विजेता टीम को दो लाख रुपये और रनर अप टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सभी मैचों में मैन ऑफ द मैच रहने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। आदित्य मूर्ति ने एसआरएमएस ट्रस्ट द्वारा क्रिकेट में दिए जा रहे योगदान को भी जिक्र किया। उन्होंने बरेली में विकसित हो रहे क्रिकेट के लिए सभी क्रिकेट प्रेमियों और बरेली क्रिकेट एसोसिएसन को बधाई दी।  उद्घाटन समारोह का संचालन डा.आशीष कुमार ने किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी सीताराम सक्सेना और सीनियर ज्वाइंट सेक्रेटरी ओपी कोहली, पीएनबी एसआरएमएस के ब्रांच मैनेजर अंकित भारद्वाज, बैंक आफ बड़ौदा के डिप्टी रीजनल मैनेजर संतोष कुमार गुप्ता, बैंक आफ बड़ौदा के एसआरएमएस ब्रांच मैनेजर राजीव कुमार श्रीवास्तव, स्वास्तिक मार्वल के एमडी निखिल अग्रवाल, इंजीनियर सुभाष मेहरा, डा.प्रभाकर गुप्ता, डा.एमएस बुटोला, डा.जसप्रीत कौर, डा.मुथ्थु महेश्वरी, डा.शैलेश सक्सेना, डा.अनुज कुमार, डा.अमित शर्मा, चीफ क्यूरेटर रविंदर, टूर्नामेंट आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button