धनबाद

क्वार्टर खाली कराने पहुंचे अधिकारी को उल्टा पड़ा मामला, बढ़ा विवाद

The officer who came to vacate the quarters faced a backlash, leading to a dispute.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद जिले के सोनारडीह ओपी अंतर्गत टंडाबाड़ी बस्ती में भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र से जुड़े एक क्वार्टर आवंटन विवाद ने तूल पकड़ लिया है। बीसीसीएल से जुड़े इस मामले में क्वार्टर खाली कराने पहुंचे अधिकारियों को उल्टा परेशानी का सामना करना पड़ गया। जानकारी के अनुसार, बीसीसीएल कर्मी आशीष कुमार बावरी को अधिकारियों द्वारा टंडाबाड़ी स्थित घर खाली कर छाताबाद हनुमान मंदिर के पास स्थित क्वार्टर में शिफ्ट होने के लिए चाबी दी गई थी। आशीष कुमार अपने परिवार—मां और चार बहनों—के साथ नए क्वार्टर में रहने चले गए। शुक्रवार को अचानक एक अन्य बीसीसीएल कर्मी अंकित कुमार बरनवाल वहां पहुंचे और क्वार्टर पर अपना आवंटन होने का दावा किया। इसके बाद मौके पर घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। हालांकि, विवाद का समाधान नहीं निकलने पर संबंधित अधिकारी और कर्मी को वापस लौटना पड़ा। इधर, आशीष कुमार बावरी के परिजनों ने बीसीसीएल अधिकारियों के खिलाफ हरिजन एक्ट के तहत ऑनलाइन मामला दर्ज करा दिया है, जिससे अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब बीसीसीएल प्रबंधन इस मामले को जल्द सुलझाने में जुटा हुआ है और आशीष कुमार बावरी को दूसरे क्वार्टर में शिफ्ट कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
फिलहाल, यह देखना अहम होगा कि प्रबंधन इस विवाद को कैसे सुलझाता है और क्या परिजन दर्ज एफआईआर को आगे बढ़ाते हैं या नहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button