बेतुल
बैतूल पेंशनर्स की बैठक में वित्तीय वर्ष की आय-व्यय और ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत
कार्यकारिणी ने किया अनुमोदन

अशोक बोरखड़े जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, पदाधिकारियों ने दी बधाई
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक रविवार 5 अप्रैल को आयोजित की गई, जिसमें 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स का सम्मान किया गया। कर्त्तव्यपरायणता सम्मान समारोह के तहत मुन्ना लाल मालवी कार्यालय सहायक, मध्यप्रदेश विद्युत मंडल मध्य क्षेत्र पाढर, भोजराज साबले स्वास्थ्य विभाग बैतूल, श्रीमती ललिता पाण्डे वरिष्ठ एएनएम, शाहपुर और श्रीमती हर्षा मनोज अग्रवाल शिक्षा विभाग का शाल, श्रीफल, अभिनंदन पत्र और स्वागत पट्टिका देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अतीत पवार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। भारत माता और मां सरस्वती के पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। एसोसिएशन द्वारा अतीत पवार का भी शाल-श्रीफल से स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने वरिष्ठ पेंशनर्स को प्रणाम करते हुए सभी के सुखद, समृद्ध और दीर्घायु जीवन की कामना की और सम्मान समारोह को भावनात्मक बताया।
कार्यक्रम में श्रीमती हर्षा मनोज अग्रवाल ने जनजातीय बोली में गीत प्रस्तुत किया, जबकि श्रीमती ललिता पाण्डे ने स्वास्थ्य विभाग में अपने अनुभव साझा किए। भोजराज साबले और मुन्ना लाल मालवी ने अपने सेवाकाल के संस्मरण सुनाए और एसोसिएशन की आजीवन सदस्यता ग्रहण कर कृतज्ञता व्यक्त की।
सचिव शिवचरण हजारे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय-व्यय का विवरण और ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि 31 मार्च के तुरंत बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट से रिपोर्ट प्राप्त कर प्रस्तुत की गई, जिसे प्रांतीय नेतृत्व, जिला अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी ने अनुमोदित किया।
जिला अध्यक्ष सुन्दरलाल कड़वे ने अपने अधिकार से अशोक बोरखड़े को जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया। उनके नाम का प्रस्ताव शिवचरण हजारे ने रखा और एल.एस. तुरिया ने समर्थन किया। इसके बाद नरेंद्र शर्मा, सी.आर. पाटील, जगन्नाथ पाठेकर, शमशेर अली, वीरेंद्र तिवारी, रघुनाथ सागरे, आनंद कुमार दवण्डे, महेंद्र गुदवारे, कैलाश मालवीय, बी.आर. धोटे, के.एल. बड़ोदे, संतोष कुमार गव्हाड़े, माखनलाल जीतपुरे, व्ही.एन. पाल, टी.एस. राजपूत, सुश्री मीरा शेषकर सहित अन्य पेंशनर्स ने बोरखड़े को बधाई दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सी.आर. पाटील ने की, संचालन शिवचरण हजारे और आभार प्रदर्शन टी.एस. राजपूत ने किया।




