जालौन

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए विधायक  सक्रिय

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
माधौगढ़ – माधौगढ़ क्षेत्र में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए माधौगढ़ के विधायक मूलचंद निरंजन लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर किसानों की समस्या और नुकसान की विस्तृत जानकारी दी है।
विधायक मूलचंद निरंजन ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इनमें माधौगढ़ ब्लॉक के मिहोनी, रुद्रपुरा, महाराजपुरा, रजपुरा, अकबरपुरा, ऊंचा, मीगनी, भीमनगर, सिलउआ, खराला और कुठौंद क्षेत्र के नवार लोधीपुरा, गुपलापुर, जासूआपुर, धर्मपुरा उबारी, पृथ्वीपुरा, नवादा, ईंटों सहित नदीगांव क्षेत्र के सलैया बुजुर्ग, चटसारी, बेड़ा, जैतपुरा, ऊंचागांव और डावर जैसे गांव शामिल हैं।
दौरे के दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया। किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण उनकी खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक ने आश्वासन दिया कि वे किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और जिले में हुए नुकसान की पूरी जानकारी देंगे, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा मिल सके।
क्षेत्र के किसानों को अब सरकार से राहत की उम्मीद है और वे प्रशासन से शीघ्र सहायता की मांग कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button