जालौन

कान्हा हॉस्पिटल में मेगा हेल्थ कैंप

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 500 से अधिक मरीजों का किया उपचार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

उरई (जालौन): उरई-कालपी रोड स्थित कान्हा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार को एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इस नि:शुल्क/सुविधाजनक कैंप में 500 से अधिक मरीजों का परीक्षण एवं उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि यह स्वास्थ्य शिविर अब प्रत्येक माह के पहले रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।
कैंप में बाहर से आए तीन अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. शशांक सिंह ने पेट, लिवर एवं पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं जैसे पीलिया, अपच, गैस, पेट दर्द, सिरोसिस आदि रोगों के मरीजों को परामर्श दिया। वहीं न्यूरो सर्जन डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव ने मस्तिष्क, रीढ़ और नसों से संबंधित जटिल समस्याओं जैसे ब्रेन ट्यूमर, लकवा एवं स्पाइन से जुड़ी बीमारियों का परीक्षण कर उचित इलाज बताया।
इसके अलावा कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार गुप्ता ने विभिन्न प्रकार के कैंसर जैसे स्तन, फेफड़े, मुंह, गले और पेट से संबंधित रोगों के मरीजों को परामर्श दिया और समय पर जांच एवं उपचार की आवश्यकता पर जोर दिया।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्थानीय लोगों विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उनके ही शहर में उपलब्ध कराना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button