ललितपुर

कटरा बाजार में आधी रात पुलिस का बड़ा छापा

जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, हजारों की नगदी व मोबाइल बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। शहर के व्यस्त इलाके कटरा बाजार में देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 8 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नगदी, ताश के पत्ते और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। थाना कोतवाली में दर्ज एफआईआर संख्या 0374/2026 के अनुसार, 06 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक प्रशांत राणा पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कटरा बाजार स्थित गोमती प्लेस के पास गैलरी में कुछ लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई, लेकिन सतर्क टीम ने सभी को पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10,330 रुपये नगद, आरोपियों की तलाशी में 2,940 हजार रुपये अतिरिक्त नकद और 52 ताश के पत्ते, 6 मोबाइल फोन बरामद किए, जिन्हें कब्जे में लेकर सील कर दिया गया। पुलिस ने मोहल्ला चौबयाना निवासी कपिल पुत्र हरिशंकर, आजादपुरा निवासी अनुज सोनी पुत्र ज्ञानसिंह, कटरा बाजार निवासी मनमोहन सोनी पुत्र घनश्यामदास, छत्रसालपुरा निवासी संजय सोनी पुत्र राजेश सोनी, छत्रसालपुरा निवासी दीपेश रजक पुत्र राजेश रजक, अंकित योगी पुत्र प्रेमचंद योगी, छत्रसालपुरा निवासी अमित सोनी पुत्र हरगोविंद सोनी, सुभाषपुरा निवासी विशाल पुत्र स्व.राजेंद्र बताये गये हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। यह धारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने और सट्टा लगाने पर लागू होती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button