जालौन

मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी

इलाज के दौरान घायल की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कुठौंद (जालौन)। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम भदेख में दो अप्रैल को हुए विवाद में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम भदेख निवासी पूरन राठौर (36) का घर के सामने रहने वाले रामऔतार राठौर से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान पूरन ने डंडे से रामऔतार के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान पांच अप्रैल को उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में कुठौंद थाने में मुकदमा संख्या 36/2026 के तहत धारा 105, 352, 351(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 6.25 बजे नैनापुर चैराहे (औरैया-जालौन रोड) से आरोपी पूरन राठौर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से खून से सना बांस का डंडा भी बरामद किया गया है, जिसे वारदात में इस्तेमाल किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद, उप निरीक्षक शीलवन्त सिंह और चैकी प्रभारी शंकरपुर रामवीर सिंह शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button