जालौन

आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन आज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

उरई (जालौन)। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई नूपुर कश्यप ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई में 7 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 से 03.30 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है।
उक्त रोजगार मेले में जीनस पॉवर एवं महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा ऑटोमोबाइल्स के प्रतिनिधियों द्वारा आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक (मैकेनिकल, इलैक्ट्रीकल) के समस्त व्यवसायों के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा। उक्त मेले में 18-35 वर्ष के बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। जीनस पॉवर हेतु टेक्नीशियन, सुपरवाइजर (केवल पुरुष अभ्यर्थियों हेतु) के लिये जबकि महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा ऑटोमोवाइल्स हेतु टेक्नीशियन, मैकेनिक (केवल पुरूप अभ्यर्थियों हेतु) के साथ टेलीकॉलर, रिसेप्शनिस्ट (केवल महिला अभ्यर्थियों हेतु) चयन किया जायेगा। मेले में प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अपने रिज्यूम के साथ समस्त शैक्षिक दस्तावेज, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो लेकर प्रतिभाग करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button