
केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और विधायक गंगा उइके ने किया उद्घाटन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। ब्लॉक बैतूल के ग्राम बांसपानी में मंगलवार को हाट बाजार और जल जीवन मिशन के तहत नल-जल योजना का शुभारंभ केंद्रीय जनजाति कल्याण राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके और जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना से हुई। अतिथियों का पुष्पगुच्छ व मालाओं से स्वागत किया गया। अपने संबोधन में मंत्री उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से ग्रामीणों को सीधे लाभ मिल रहा है। पहले ग्रामीणों को दूर से पानी लाना पड़ता था, अब नल-जल योजना से 268 घरों तक पानी पहुंचेगा। उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएं से राहत मिली है।
विधायक गंगा उइके ने कहा कि गांव में हाट बाजार शुरू होने से ग्रामीणों को आवश्यक वस्तुएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी और समय की बचत होगी। वर्षों से पानी की समस्या रही, जो अब नल-जल योजना से दूर होगी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे ने कहा कि योजनाओं का संचालन जितना जरूरी है, उतना ही उनका रखरखाव भी जरूरी है ताकि लाभ निरंतर मिलता रहे। फोरलेन किनारे बाजार शुरू होने से बाहरी व्यापारियों का भी आगमन होगा और ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदन यादव, आदर्श मालवीय, जनपद सदस्य माधोराव नानकर, रतन भलावी, ग्रामीण मंडल बैतूल महामंत्री श्रीमती वर्मा, मनोज वर्मा, भीमराव बामने, प्रतीक रघुवंशी, बाबूलाल जौंजारे, मोहन जौंजारे, ओम मालवीय, देवेंद्र जौंजारे, सरपंच सोनू उइके, होरीलाल यादव, उपसरपंच मनीराम यादव, कल्याणपुर सरपंच श्रीमती यादव, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा जौजारे, दिनेश जावलकर, सरपंच बबलू नागले, लता यादव, बबलू जावलकर, अमित बामने, सुनील राय,नरेंद पाटिल, श्रीमती दुर्गा जौजारे, तारा जौजारे, सुखमनी भलावी, अनीता वाघमारे, सुनीता सिरसाम, कुसुम विश्वकर्मा, रामजी यादव, रामा मर्सकोले,सचिव फ़गन ऊईके तथा रामपाल बामने सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला ने किया और आभार नंदन यादव ने व्यक्त किया।




