दिन में हरे राम हरे कृष्णा की गूंज तो संध्या में धार्मिक लोकगायन की रही धूम
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
महरौनी (ललितपुर)। तहसील महरौनी अंतर्गत कुम्हैडी स्थित अंजनी माता मंदिर प्रांगण में चल रहे मेले में धार्मिक आयोजनों से वातावरण धर्ममय बना हुआ है। जहां दिन में हरे राम हरे कृष्णा की गूंज रही तो शाम को धार्मिक लोक गायन से माहौल धर्ममय हो गया। अंजनी मेला मां अंजनी धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में हनुमान जयंती पर पूर्णमासी से एक सप्ताह के लिए आयोजित किया जाता है। जिसमें सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी के तहत 51 प्रभात फेरी मंडलियों ने ग्राम स्थित बगीचा वाले हनुमानजी मंदिर से धर्म ध्वजा लेकर ग्राम में भ्रमण करते हुए अंजनी दरबार पहुंच कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर भक्तों ने हरे राम, हरे राम, राम, राम, हरे, हरे, हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा, कृष्णा, हरे, हरे की संगीतमय धुन गाई। इससे समूचा वातावरण धर्ममय हो गया। एमएलसी प्रतिनिधि, महिला आयोग सदस्य अर्चना पटेल ने प्रभात फेरी मंडलियों की अगवानी की। कमेटी द्वारा मंडलियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किए। वहीं सांध्यकालीन बेला में बुंदेली धार्मिक, सांस्कृतिक, लोकगीत एवं लोक गायन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने फीता काटकर किया। जिसमें बलराम यादव विनीता कुशवाहा एंड पार्टी खरगापुर, विक्रम सिंह बुंदेला सहगायिका मीना राजपूत एंड पार्टी टीकमगढ़ आदि कलाकारों ने श्री गणेश, माता सरस्वती, अंजनी माता की वंदना करते हुए एक से बढ़कर एक धार्मिक प्रस्तुति दी श्रद्धालुओं ने अंजनी माता के जयकारे लगाते हुए पूरे माहौल को धर्ममय बना दिया। इस दौरान चौकी इंचार्ज अनुज कुमार अवस्थी, टीका सिंह, दिनेश बिदुआ, संतोष निरंजन नेता, मुकेश श्रीवास्तव, संतोष पटेल, धनीराम टिकरया, बलराम निरंजन, प्रमोद सिरोठिया, संजय रावत, ललित किशोर तिवारी, गिन्नी राजा, रामकुमार नायक, नारायन सिंह राजा, नोने राजा, सत्यदेव खरे, संजय मिश्रा, लक्ष्मीनारायन सोनी, संन्तोष कौशिक, प्रकाशनारायन निरंजन, मुन्नालाल निरंजन आदि मौजूद रहे।



