ललितपुर

प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने लाभार्थी को सौंपी डमी की

युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने का आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार के बाहर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री मो. दानिश आजाद अंसारी ने ट्रैक्टर संचालित आटा चक्की योजना के लाभार्थी को अपने करकमलों से डमी- की प्रदान की। प्रभारी मंत्री ने लाभार्थी को अपने उद्यम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है और इस तरह की योजनाएं युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही हैं। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि युवा उद्यमी विकास अभियान के माध्यम से जिले के युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने लाभार्थियों से आह्वान किया कि वह मेहनत और लगन के साथ अपने कार्य को आगे बढ़ाएं, जिससे न केवल उनका व्यक्तिगत जीवन स्तर सुधरे, बल्कि जनपद के विकास में भी उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित हो। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने भी योजना की सराहना की और इसे युवाओं के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button