बरेली

वंदे मातरम राष्ट्रभक्ति का प्रेरक गीत : शरत मिश्र

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / बहेड़ी। केसर इंटर कॉलेज में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर नमामि भारतम् अभियान के तहत प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि सीईओ शरत मिश्र ने कहा – वंदे मातरम ने स्वतंत्रता आंदोलन का बिगुल बजाया। प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, उप प्रबंधक एएम गर्ग ने भी संबोधित किया।
प्रतियोगिताओं में – पोस्टर में सीता श्रीवास्तव व जेपी वर्मा, निबंध में सुरेंद्र सिंह व प्रेम शंकर, प्रश्नोत्तरी में सत्यवीर व शैलेश बाबू, रंगोली में संजीव मोहन रावत व सुधा पांडेय तथा गायन में गीतांजलि व सुशील ने निर्णायक की भूमिका निभाई। खुशी, सानिया, कशिश, निधि, अमोल, प्रशांत, शिवा, समीर, अमित, तुषार पुरस्कृत हुए।
एजीएम सिविल विमल कुमार माथुर व राजेंद्र सिंह ने भवन की योजना बनाई, इको क्लब प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने पौधरोपण कराया। संचालन ओमकार ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button