बरेली
राजश्री आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मना आयुर्वेद दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। राजश्री आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आयुर्वेद दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। भगवान धन्वंतरि पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. एमपी आर्य, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल और सचिव राकेश कुमार अग्रवाल ने किया।
समारोह का मुख्य आकर्षण फूड फेस्टा और नाड़ी परीक्षण कार्यशाला रही। डीएम ने छात्रों द्वारा तैयार औषधीय व पोषक व्यंजनों की सराहना की। चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे युवा आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ा रहे हैं।
कार्यशाला में बीएचयू के प्रो. डॉ. सुशील दुबे ने नाड़ी परीक्षण के गुर सिखाए और हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस कराई। इस दौरान आरएसएस प्रचारक देवराज, सीडीओ, एसडीएम नवाबगंज सहित प्रशासनिक हस्तियां मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में डॉ. पुनीत शर्मा, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. अंकित चंडाक, डॉ. संदीप रंधावा, डॉ. आमिर सहित स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



