बहराइच
लोक तंत्र सेनानी को विधायक और चीनी मिल निदेशक ने दी श्रद्धांजलि
-लोकतंत्र सेनानी की तेरहवीं संस्कार में उनके घर पहुंच कर विधायक ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
महसी। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह मंगलवार की शाम चीनी मिल के निदेशक अखंड प्रताप सिंह के साथ सिसैया चूरमणि गांव में पहुंचकर लोकतंत्र सेनानी साधू शरण यादव के तेरहवीं संस्कार में शामिल हुए। लोकतंत्र सेनानी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिजनों से मुलाकात की और मदद का आश्वासन दिया। हरदी थाना के सिसैया चूरामणि ग्राम पंचायत के गौढी गांव निवासी 70 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी साधू शरण यादव का बीती 25 मार्च को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। उनका शहर के एक निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। विधायक ने कहा कि देश के लिए मिटने वाले सभी वीर सपूत सम्मान के पात्र हैं। सभी लोगों को उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानी साधू शरण यादव इमरजेंसी के दौरान जेल गए थे। लोकतंत्र के प्सेरति उनके इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। लोकतंत्र सेनानी साधुशरण के बड़े बेटे दिलीप यादव और अन्य परिजनों से विधायक ने मुलाकात की और हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर चीनी मिल के निदेशक भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह, योगेश्वर सिंह, शिवा सिंह सहित भारी संख्या पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।



