बेतुल

बैतूल आज शिवाजी ऑडिटोरियम में कांग्रेस का किसान मुद्दों पर धरना

जुटेंगे जिलेभर के कार्यकर्ता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज 9 अप्रैल गुरुवार को जिला मुख्यालय बैतूल में कांग्रेस द्वारा बड़ा धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सुबह 11 बजे शिवाजी ऑडिटोरियम में होगा, जहां जिलेभर से किसान, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटेंगे।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निलय विनोद डागा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान खरीदी में देरी, समर्थन मूल्य नहीं मिलना, ओलावृष्टि से हुए नुकसान, खाद की कमी, मनमाने बिजली बिल और सहकारी ऋण वसूली जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गेहूं खरीदी की तारीखों में लगातार बदलाव से किसान परेशान हैं और मजबूरी में अपनी उपज कम दामों पर बेच रहे हैं। वहीं प्राकृतिक आपदाओं से पहले ही नुकसान झेल रहे किसानों को शासन की ओर से पर्याप्त राहत नहीं मिल पा रही है।धरना-प्रदर्शन के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। कांग्रेस ने जिलेभर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर किसानों की आवाज को मजबूत करने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button