ललितपुर

भजन संध्या व सत्यनारायण कथा के साथ हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव का भव्य समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन भजन संध्या और श्रीसत्यनारायण कथा के साथ श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और देर रात तक भक्ति रस की धारा बहती रही। शुभारंभ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, मनमोहन जडिय़ा एवं देवेंद्र चतुर्वेदी द्वारा भगवान हनुमान के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छतरपुर से पधारे भजन गायक परशुराम अवस्थी ने अपनी मधुर आवाज में संकट के कटिया हनुमान, मेरे सरकार आए हैं और गोरा सांची बताओ जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनके साथ आए भजन गायक ओमप्रकाश तिवारी ने राम-राम सियाराम और जमजम नाचे देखो वीर हनुमान जैसे भजनों से समां बांधा। वहीं भजन गायिका मान्यता श्रीवास्तव ने जो खेल गए प्राणों के श्रीराम के लिए और किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। ललितपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका शिवानी झा ने गूंज रहा जयकारा और मेरा तुवन सरकार का डंका जैसे भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर समिति द्वारा विभिन्न अखाड़ों का स्मृति चिन्ह एवं पट्टिका देकर सम्मान किया गया, जिनमें श्री बृजधामा अखाड़ा, कौशल किशोर मंदिर व्यायामशाला, दुश्मन फटकार व्यायामशाला, लव-कुश व्यायामशाला, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई व्यायामशाला, महाकाल अखाड़ा संस्थान, भारत सेवा मंडल, हनुमान दल अखाड़ा सहित अन्य अखाड़े शामिल रहे। आठवें दिन तुवन मंदिर पर श्री सत्यनारायण कथा का विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर मंदिर महंत राम लखन दास, समिति अध्यक्ष पं. बृजेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामाकांत चौबे, महामंत्री प्रबल सक्सेना, प्रबंधक रिंकू हरविंदर सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष अमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। संचालन विजय शर्मा ने प्रभावशाली ढंग से किया। पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button