मथुरा

पैगांव में 3.50 करोड़ की लागत से बनेगा बरात घर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। छाता के विकास खंड के गांव पैगांव के लिए कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने 3.50 करोड़ रुपये की लागत वाले बरात घर का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर निर्माण कार्यों की नींव रखी। नागा बाबा की कर्मभूमि पैगांव में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से भव्य बरात घर का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री का स्थानीय लोगों ने स्वागत और अभिनंदन किया। लक्ष्मीनारायण ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इन भवनों के बनने से सामाजिक आयोजनों और सरकारी कामकाज में सुविधा मिलेगी। इस मौके पर छाता उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकार मथुरा, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, बीडीओ नरेश कुमार समेत अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button