झुंझुनू
तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा पर स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मुकुंदगढ़ झुंझुनूं। कस्बे के लक्ष्मणगढ़ रोड़ पर मुकुंदगढ़ मंडी के निकट नवलगढ़ के भामाशाह एवं मशहूर व्यवसायी राजेश कटेवा द्वारा राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने शाॅल, साफा एवं फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया, मुकुंदगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मनिष डोटासरा एवं मिडिया प्रभारी ओ.पी. बिर्ख ने भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश सचिव राहुल जानू हाल निवास सीकर ने तेजाजी मन्दिर के लिए 51 हजार रुपए व निर्माण सामग्री की घोषणा करने पर नवलगढ़ के युवा नेता राजेश कटेवा का धन्यवाद ज्ञापित किया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का श्रद्धा भावना से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



