
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। गोड्डा जिले के नगर थाना क्षेत्र में पैरडीह ओवरब्रिज के पास एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। चावल से लदे एक पिकअप वाहन का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतक की पहचान गोड्डा के गोढ़ी निवासी अजीत कुमार (पिता सुनील यादव) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि
यह घटना तब हुई जब पिकअप वाहन IFC गोदाम पांडूबथान से चावल लोड कर खटनई भारतीकिता की ओर जा रहा था। पैरडीह NH पर चढ़ने से ठीक पहले ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही अचानक वाहन का टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद राहगीरों ने अजीत कुमार को तुरंत सदर अस्पताल गोड्डा पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वाहन में सवार संदीप कुमार और चालक शमीम को हल्की चोटें आईं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सामान्य बताया गया। ये लोग गाड़ी के ऊपर बैठे हुए थे।
एक्सीडेंटल जॉन बनता जा रहा है ओवरब्रिज के पास
लगातार ओवरब्रिज के पास एक्सीडेंटल जॉन बनता जा रहा है। यह स्थानीय ग्रामीण एवं राहगीरों के सुरक्षा के दृष्टिकोण से ठीक नहीं है। उसे पर से हाईवे से चार चक्का वाहनों का तेज रफ्तार से लूप लाइन में उतरना एक्सीडेंट को बढ़ावा देने के काम करता है। थोड़ी बहुत चालाक की मनमानी तो रहती ही है। दूसरी और उसे जगह से गुजरने वाले अन्य छोटे वाहनों के चालकों की भी मनमानी होती है। ऐसे में होता है कि वाहनों के चपेट में आने से दुर्घटना के लोग शिकार हो जाते हैं। ऐसे सभी स्थानों पर वाहनों की स्पीड पर लगाम कसने तथा यातायात नियम का पालन करने के लिए पुलिस प्रशासन को पुलिस पिकेट बनाने की जरूरत है। तभी इस तरह के न के बगल के एक्सीडेंटल जॉन पर दुर्घटना को काम किया जा सकता है।
क्या कहते हैं थानेदार
नगर थाना प्रभारी दिनेश महली ने बताया कि टायर फटने से पिकअप वाहन पलटा, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक अजीत कुमार अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।



