ललितपुर

अयोध्या योगासन प्रतियोगिता में खुशी मित्तल का शानदार प्रदर्शन, दो पदक जीते

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। विगत 11-12 अप्रैल 2026 को अयोध्या में आयोजित नेशनल योगासन कॉम्पिटिशन में एक इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा खुशी मित्तल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। देशभर से आए 700 से अधिक प्रतिभागियों के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए खुशी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खुशी ने ट्रडिशनल योगासन श्रेणी में रजत पदक तथा आर्टिस्टिक सोलो श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया। अपनी इस उपलब्धि पर खुशी मित्तल ने इसका श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और अपनी कोच सुश्री राखी सरकार के मार्गदर्शन को दिया। उनकी इस सफलता से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button