
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। सराफा बाजार में सर्राफा एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित एक सम्मान समारोह में सराफा व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण में सहयोग देने पर पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक सहित अनेकों पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर सीओ सदर सुनील कुमार भारद्वाज, थाना प्रभारी सहित घंटाघर चौकी इंचार्ज प्रशान्त राणा एवं अन्य सहयोगी अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता मनोज कुमार मज्जू सोनी ने की, जबकि संचालन उदयचंद्र सराफ ने कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मनमोहन जडिय़ा, प्रभु तामिया, प्रभात सराफ, शिवचरण सोनी, वृंदावन सोनी, मनोज सराफ, बल्ली, संजीव सोनी, मुकेश तामिया, संजय सराफ, सतीश गुप्ता, धर्मेंद्र जडिय़ा, राज सोनी, जगदीश तामिया, संजय सोनी, देवकीनंदन सोनी, नवल किशोर सोनी, मनोज सराफ, बृजेश लाला, देवेंद्र कौशल, सौरभ टडैया, आशीष टडैया, दीपक अग्रवाल, ओमप्रकाश सोनी, मुन्ना झा, सुशील जडिय़ा, पप्पू पोद्दार, राकेश, सुनील, लोटन, अर्जुन भोसले सहित अलंकार ज्वेलर्स, अमर ज्वेलर्स आदि प्रतिष्ठानों के व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में व्यापारियों ने एकजुट होकर सराफा बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक सहयोग की सराहना की।



