ललितपुर

स्कूल चलो अभियान के तहत नवप्रवेशी व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत संकुल बिल्ला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दैलवारा, प्राथमिक विद्यालय उमरी एवं प्राथमिक विद्यालय गुगरवारा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय दैलवारा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं द्वारा पन्नाधाय के चरित्र पर आधारित एकांकी एवं अन्य शिक्षाप्रद नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों को भावविभोर कर दिया। मार्मिक प्रस्तुति से प्रभावित होकर अतिथियों ने प्रतिभागी छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। शिक्षक कर्मचारी परिषद जिलाध्यक्ष डा.हेमंत तिवारी ने कहा कि वर्तमान सरकार का उद्देश्य तकनीकी एवं रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में जूनियर हाई स्कूलों में डिजिटल क्लास संचालित की जा रही हैं तथा चयनित विद्यालयों में लर्निंग बाय डूइंग योजना के तहत मिनी आईटीआई की तर्ज पर कौशल आधारित शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे छात्र-छात्राएं आत्मनिर्भर बन सकें। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन विशाल नायक ने कहा कि शिक्षा के तीन प्रमुख सोपान कक्षा, मंच और मैदान हैं, और इस विद्यालय के विद्यार्थी तीनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों की सराहना की। इस दौरान एआरपी उदयभान सिंह, विशाल नायक, जिलाध्यक्ष डा.हेमंत तिवारी, गिरीश साहू, अखिलेश श्रीवास्तव, अनुराधा मोदी, चंपालाल, के.के.दुबे सहित अनेक शिक्षक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन गिरीश साहू ने किया, जबकि आभार प्रधानाध्यापक अखिलेश श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। वहीं, पूर्व प्राथमिक विद्यालय उमरी में संकुल प्रभारी हेमंत तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों का सम्मान किया गया। साथ ही संकुल शिक्षक शरद श्रीवास्तव के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान एआरपी उदयभान सिंह, आजाद वर्मा, राजेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में आनंद मिश्रा, पंकज पुष्पकार, आकाश सोनी, स्नेहलता, दीपिका दुबे, अभिषेक शर्मा, विशाल शर्मा सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button