पाकुड़

डॉक्टर इरफान अंसारी ने दी श्रद्धांजलि, किया नमन

Dr. Irfan Ansari paid tribute and bowed down

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ स्थित अंबेडकर चौक पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर शामिल हुए। दोनों नेताओं ने बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने और उनके आदर्शों को समाज में जीवित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और अधिकार की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने भी बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान सुरक्षा बलों के द्वारा हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखमणि, पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल अन्य मौजूद थे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button